जर्जर पङी बिजली लाइन ,  किसानो व वाशिंदों को है खतरा |

विमल कुमार 


पटियाली/ कासगंज |  
वीनपुर कि 11000wt बिजलीलाइन

नगला करन के समीप जर्जर पङी है जो कभी भी टूट कर गिर सकती है किसानो को है जान का खतरा बिजली लाइन खेतों के ऊपर से गुजरी है किसानो को खेतों में सिचाई करते समय लगता है बिजली लाइन का टूटने का खतरा  खेतों में   कई बार टूटकर गिर चुकी है इसलिए किसानो को बिजली लाइन टूटने का रहता है खतरा कई सालो से नही बदली गई है बिजलीलाइन किसानो कि है अपील जल्द से जल्द बिजली लाइन बदली जाये |

       इससे पूर्व भी कई बार इस विधुत सप्लाई लाइन से तार टूट कर गिर चुके है जिसके कारण कई जंगली जानवरों की इसकी चपेट में आने से मौत हो चुकी है जिसकी शिकायत कई बार हो चुकी है लेकिन हर बार विजली विभाग द्वारा टालमटोल का रवैया अपनाते हुए मामलों को गंभीरता से नहीं लिया और शिकायतकर्ता मौन बैठ गए वावजूद इसके तारों को नहीं बदला गया और जोड़गांठ कर लें चालू कर दी गई |

क्या कहते हैं लोग ....

सतीश चन्द्र (ग्रामीण )



यह लाइन काफी समय से इसी प्रकार संचालित है और कई बार तार टूट कर गिर चुके हैं लेकिन हर बार तारों का  जोड़ लगाकर चालू कर दिया जाता है अब ये तार जर्जर हो चुके हैं जिन्हें बदला जाना आवश्यक है

 


विमल सागर ( सामाजिक कार्यकर्ता / विद्यार्थी )

तारों के टूटने से कई बार बड़े बड़े हादसे होने से बचे हैं जिसमें किसानों का छोटा मोटा नुक्सान हुआ है और कई बार आवारा व जंगली जानवर इसकी चपेट में आकर अपना दम तोड़ चुके हैं और ये कभी बड़े हादसे का कारण बन सकती है |